फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत

Thu, 23 Oct 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के हरेराम चौराहा के पास सोमवार की शाम हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इससे गांव में दीपावली का पर्व फीका पड़ गया। आमने-सामने हुई बाइक की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली कुर्मी टोला गांव निवासी राजा गुप्ता 20 पुत्र अच्छेलाल गुप्ता किसी कार्यवश अपनी बाइक से कहीं गया था और वापस घर आ रहा था। वहीं श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ही रहीमपुर गांव निवासी अभिषेक यादव 25 पुत्र दूधनाथ यादव अपने चचेरे भाई विवेक यादव पुत्र हंसनाथ यादव के साथ बाइक से कहीं गया हुआ था। बाइक अभिषेक चला रहा था। भवानी छापर-प्रतापपुर मार्ग पर हरेराम चौराहा के समीप दोनों बाइक सवारों की टक्कर हो गई। इस दौरान अभिषेक यादव व राजा गुप्ता दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विवेक यादव को हल्की चोटें आईं। अभिषेक व राजा के परिजन उन्हें भाटपार रानी पीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। राजा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और अभिषेक ने गोरखपुर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिवार में चीख पुकार मच गई और दोनों गांवों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें