फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो युवकों पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला

Thu, 26 Nov 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम गांव में मंगलवार की रात निमंत्रण देकर लौट रहे दो युवकों को रास्ते में रोककर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटने के मामले में पुलिस ने बुधवार को चार नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

खोराराम गांव के बड़का टोला निवासी उर्मिला देवी पत्नी नंदू चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे उनकी बहन का बेटा अमरनाथ चौहान और संदीप चौहान निमंत्रण देकर लौट रहे थे।
आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में गांव के विनय चौहान, प्रदीप चौहान, रामनिवास चौहान और उपेंद्र चौहान ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें