लार। जिला एमडीएम समन्वयक डीपी सिंह ने ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और पढ़ाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिया। उन्होंने अभिभावकों से जुड़ाव बढ़ाने और बैठकों के जरिए बच्चों की प्रगति पर चर्चा करने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान जूनियर विद्यालय हरखौली, देव राष्ट्र लघु माध्यमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय खरवानिया नवीन, प्राथमिक विद्यालय हरखौली में शैक्षिक व्यवस्था संतोषजनक पाई।
कंपोजिट विद्यालय मटियारा जगदीश में माह के अंतिम कार्य दिवस पर जन्मदिन वाले बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डी.पी. सिंह ने केक काटकर बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद