फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अंग्रेजी शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बृहस्पतिवार को दो महिलाओं को 8.640 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत 6,240 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक, प्लेटफाॅर्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर बने साइन बोर्ड के पास जांच के दौरान बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गोदो निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मी देवी और विठन थाना क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी 22 वर्षीय आरती देवी को पकड़ा गया। दोनों के पास अलग-अलग बैग में 24-24 टेट्रा पैक मिले। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज का विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
..
12 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार
देवरिया। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बृहस्पतिवार को 12.750 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। जीआरपी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव नया टोला बसंतपुर निवासी 26 वर्षीय गुड्डू कुमार के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें