रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग के चौहान टोला में बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब और एक दोपहिया वाहन बरामद किया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर शराब तस्कर फरार होने में सफल रहा।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से 159 पाउच देशी शराब बरामद की है। बरामदगी के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।