फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंक्चर की दुकान से दो किशोरों को मुक्त कराया

Mon, 28 Sep 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बापू इंटर कॉलेज के पास सोमवार की दोपहर में पंक्चर की दुकान पर काम करते दो किशोरों को ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) पुलिस, श्रम विभाग और महिला कल्याण विभाग की टीम ने मुक्त कराया।
विज्ञापन

कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनोंको देवरिया बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए ले जाया गया। महिला कल्याण विभाग की काउंसलर अनुराधा राज ने बताया कि टोल फ्री नंबर और एक शख्स की शिकायत मिली थी कि पंक्चर की दुकान पर दो किशोरों से बाल श्रम कराया जा रहा है।
शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की । उन्होंने बताया कि दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बाल श्रम के खिलाफ अन्य स्थानों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें