फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाल सुधार गृह सेे दो किशोर लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 11 Sep 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर स्थित बाल सुधार गृह (बालक) में रह रहे दो किशोर बृहस्पतिवार को लापता हो गए। दोनों सुबह बाल गृह के पास स्थित एक जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाई के लिए गए थे। शाम को बाल गृह में गिनती के दौरान दो किशोर कम मिलने पर इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

बाल सुधार गृह में रहने वाले दीपांशु और प्रिंस कक्षा छह के छात्र हैं। दोनों नियमित रूप से पास के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाई करने जाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह भी दोनों स्कूल गए थे। शाम को बाल गृह के कर्मचारियों और गार्डों ने बच्चों की गिनती की तो दीपांशु और प्रिंस मौजूद नहीं मिले।
दो किशोर के कम मिलने से बाल गृह में हलचल मच गई। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाल गृह के कर्मचारियों से जानकारी लेने के साथ जांच-पड़ताल की। किशोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली शशि भूषण राय ने बताया कि किशोरों की तलाश की जा रही है। दोनों की उम्र लगभग 15 साल है। यह बच्चे लावारिस में बाल गृह में दर्ज हैं। इनके परिवार वालों का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें