फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संत विनोबा पीजी कॉलेज के दो छात्र 15 दिन के लिए निलंबित

Sat, 28 Feb 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के दो छात्रों को शुक्रवार को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कॉलेज की नियंता मंडल की जांच रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सात अक्टूबर 2025 को शहर के एक मैरेज हॉल में एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय प्रशासन से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बावजूद वहां पर कॉलेज के नाम और बैनर का अनधिकृत उपयोग किया गया। इस मामले में कॉलेज के नियंता मंडल ने जांच शुरू की थी और संबंधित छात्रों को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया था। जांच में संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अर्जुन मिश्र ने आरोपी छात्र अभिनव कुमार ओझा और हिमांशु कुमार सिंह को 15 दिन के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया है। इस दौरान दोनों छात्रों का महाविद्यालय परिसर में प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। प्राचार्य डॉ. अर्जुन मिश्र ने बताया कालेज के दो छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें