रुद्रपुर। शुक्रवार की दोपहर स्कूल से घर जा रहीं दो छात्राओं को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। दोनों घायल हो गईं। नगर के राजीव गांधी शिक्षा निकेतन में कक्षा चार में पढ़ने वाली डाला गांव के वशिष्ठ यादव की 11 वर्षीय पुत्री करिश्मा यादव और जनधन यादव की कक्षा एक में पढ़ने वाली 7 वर्ष की पुत्री अर्पिता यादव को डाला गांव से पहले तेज रफ्तार में जा रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी। सीएचसी मेंं प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया। संवाद