फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 25 Aug 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के लार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक गांव में छापा मारकर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। जिले के लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ शनिवार को क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने चोरडीह गांव के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों के होने की सूचना दी। सक्रिय पुलिस टीम ने सुतावर मोड़ से दो सौ मीटर पहले ही एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर पास बुलाया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके थैले से पुलिस ने 6.350 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम विक्की गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी कस्बा मीरगंज थाना मीरगंज जिला गोपालगंज (बिहार) बताया। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस ने चोरडीह गांव में एक मकान के सामने से एक अन्य युवक दिलीप साहनी पुत्र दरोगा साहनी निवासी लच्छावर थाना थावे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी डॉ. भीम कुमार गौतम ने बताया कि लार पुलिस ने गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध थाना लार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें