तरकुलवा। थाना क्षेत्र में एक ही रात चोरों ने चार जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार की रात चोरी की पहली घटना तरकुलवा कस्बा में हुई। जहां देवरिया-कसया मार्ग के पश्चिम पटरी पर चोरों ने सोनू पान भंडार की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन भीतर कोई सामान नहीं था। इसके बाद चोर बगल में सड़क के पूरब पटरी पर मनीष पान स्टॉल से सामान चोरी कर लिया। उधर, चोर रामधारी पांडेय इंटर कॉलेज पगरा के गेट पर लगे हैंडपंप तथा बंजरिया बाजार के रहने वाले अशोक प्रसाद के घर के पीछे बाउंड्री वॉल में घुसकर हैंडपंप चुरा ले गए। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि जल्दी ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। संवाद