रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के टोला अहिवरन राय-बंकुल रोड के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच पेटी देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आलोक कुमार यादव (20), निवासी ग्राम नेरूई और इंताज अली (19) निवासी ग्राम सेमरा टोला खरौनी, थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया गया है।