बनकटा। क्षेत्र के सोहनपुर गांव निवासी रत्नाकर पांडेय ने गांव के ही एक व्यक्ति को अपने घर के सामने गांजा पीने से मना किया। आरोप है कि, मना करने करने पर आरोपी सोहनपुर निवासी भोला पांडे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके दाहिने हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई है। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी भोला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।