रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। बिहार पुलिस ने शनिवार को मैरवा स्थित मेडिकल काॅलेज के पास से दो शराब तस्करों को चार पेटी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बाइक भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तस्कर उत्तर प्रदेश से शराब लेकर होम डिलीवरी करने जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मैरवा के शिवपुर मठिया टोला निवासी प्रियांशु कुमार एवं नीरज कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में मैरवा के थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद