सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने रविवार को थाने में तहरीर देकर चार लोगों पर बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि 25 अक्तूबर को बेटे को सुनियोजित साजिश के तहत आरोपियों ने जंजीरहा के पास बुलाकर पिटाई की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बनकटा थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद