फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप पर लदे मवेशियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। करुअना-बारा दीक्षित मार्ग पर पांडेय फुलवरिया गांव के निकट बृहस्पतिवार को पुलिस ने मवेशी लदी पिकअप को पकड़ा। इसमें भाग रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि तीन फरार हो गए। पुलिस ने दोनों तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है, जबकि मवेशियों को कान्हा हाउस में शिफ्ट कराया।
दोपहर में पुलिस को तस्करों के पिकअप में मवेशियों के ले जाए जाने की सूचना मिली। जानकारी होने पर एसआई करुणेश राय, सियाराम यादव, राहुल, बृजभान आदि ने पांडेय फुलवरिया गांव के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख तस्कर गाड़ी लेकर भागना चाहे, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण गाड़ी छोड़ सभी खेत-पगडंडी के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने दो को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि चकरा उपाध्याय निवासी विक्रम प्रसाद, ऋषिकपूर पर केस दर्ज किया गया है, जबकि मवेशियों को गोशाला में भेज दिया गया है। फरार चल रहे अन्य तीन तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें