फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक्स- रे में अंदर नहीं मिली गोली, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के पांडेय भठवा गांव से गई बरात में शिक्षक को बदमाशों ने गोली मार दी थी। पैर में गोली लगने के बाद जख्मी देवनाथ यादव का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। जहां बुधवार की रात्रि एक्स रे हुआ, जिसमें गोली अंदर नहीं मिली। गोली बाहर निकल गई थी। अब ऑपरेशन नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल से छुट्टी मिलने में अभी कुछ समय लगेगा। उधर पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
बनकटा थाना क्षेत्र के पांडेय भठवां गांव निवासी अवधेश पांडेय के पुत्र मनीष पांडेय की बरात सोमवार की रात्रि देवरिया शहर के कतरारी रोड स्थित एक मैरिज हॉल में गई थी। गांव से देवनाथ यादव पुत्र स्व. चंद्रबली यादव बाइक से बरात में गए थे। उन्हें बदमाशों ने पिपरपाती बंधे के पास पैर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व सहयोगियों ने देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन वहां इलाज करा रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में पीड़ित ने अपने बहनोई पर आशंका जताते हुए गोली मरवाने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस इसी बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें