फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 135 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत श्रीरामपुर पुलिस ने रविवार को 15 पेटी (कुल 135 लीटर) देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक और उन पर लगे फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। एसओ श्रीरामपुर डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाता लक्ष्मण चक मोड़ के पास से शराब बरामद की। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रोहित कुमार निवासी टाली विशुनपुर, थाना नौतन, जनपद सिवान (बिहार) और बब्बन यादव निवासी बासुदेवपुर उर्फ गोबरही, थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बरामद शराब बिहार ले जाई जा रही थी। बब्बन यादव के खिलाफ इससे पहले आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें