देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव में शनिवार की देर शाम नाली के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार की देर शाम दीना नाथ गोंड और कमलावती देवी पक्ष के लोगों के बीच नाली को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। देर रात दीनानाथ गोंड पुकी तहरीर पर कमलावती देवी व एक युवती तथा दूसरे पक्ष की कमलावती देवी की तहरीर पर दीनानाथ, रामछबीला व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद