फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वर्दी का धौंस दिखाकर दो पुलिसकर्मियों ने को युवक को सरेराह पीटा

Sun, 01 Sep 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर के जितेंद्र सिंह ने दो पुलिसकर्मियों की दबंगई और पिटाई से आहत होकर एसपी को तहरीर देकर उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है बाजार कर घर लौटते समय पुलिसकर्मियों ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। फिर सरेराह रोककर उनकी निर्मम पिटाई कर दी।
विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर नगर पंचायत के कुंवर टोला के रहने वाले जितेंद्र सिंह ने एसपी को डाक से एक शिकायती पत्र भेजा है। उनका कहना है कि वह 27 अगस्त को स्थानीय नौतन हथियागढ़ चौराहा पर बाइक से बाजार करने गए थे। आरोप है कि लौटते समय अभी वह सहोदरपट्टी गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से एक बाइक पर आ रहे दो वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जितेंद्र ने एतराज जताया तो दोनों पुलिसकर्मी होने का धौंस दिखाकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सरेराह उनकी पिटाई कर दी। शिकायत करने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए। दोनों पुलिस के जवान महुआडीह थाने पर तैनात हैं। तहरीर में एक पुलिसकर्मी का नाम भी लिखा है। यह भी आरोप है कि उनके साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार किया गया। पुलिस की इस कुकृत्य से स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है। इससे आम लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि सीओ को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें