फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंडलीय हैंडबाल टीम में जिले के दो खिलाड़ी चयनित

Thu, 21 Dec 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बाराबंकी में 22 से 25 दिसंबर तक होने वाले जूनियर बालक स्टेट हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन हुआ। गोरखपुर मंडलीय टीम में देवरिया के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय व यूपी हैंडबाल संघ की तरफ से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जूनियर बालक स्टेट हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिले की भी प्रतिभागिता तय हो गई है। गोरखपुर मंडल की 12 सदस्यीय टीम में देवरिया के मृत्युंजय दुबे व मुकेश प्रजापति का चयन किया गया है। शेष 10 खिलाड़ी गोरखपुर के हैं। दोनों खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेते हैं। दोनों के चयन पर कोच दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि पिछली बार यह प्रतियोगिता गोरखपुर में ही आयोजित हुई थी। इसमें गोरखपुर मंडल की टीम उप विजेता रही थी। इस बार भी गोरखपुर मंडल की टीम काफी मजबूत है और बेहतर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर टीम विजेता बनेगी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर मंडल की टीम बृहस्पतिवार की शाम को गोरखपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षक नफीस अहमद की देखरेख में बाराबंकी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें