फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुर्घटना में देवरिया के किसान की कप्तानगंज में मौत

Thu, 21 Dec 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक किसान की दुर्घटना नें कप्तानगंज चीनी मिल के समीप दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के माध्यम से इस आशय की सूचना जब परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गौरी बाजार थानाक्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग के पचघराना निवासी जीऊतलाल यादव 45 पुत्र रामवृक्ष यादव अपने ट्राली-ट्रैक्टर से कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज चीनी मिल पर गन्ना लेकर आते-जाते थे।इस बीच गन्ना क्रय केंद्र से दस किमी.दूर भाड़े पर गन्ना लेकर कप्तानगंज चीनी मिल जा रहे थे कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गी। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गी।वृहस्पतिवार को कप्तानगंज पुलिस ने भटौली बुजुर्ग के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि विजय बहादुर निषाद को इस आशय की सूचना दी।
हादसे की खबर मिलते हीउनके परिवार में कोहराम मच गया।चार संतानों में दो पुत्र दीपक यादव,दो पुत्रियों में बिंदु यादव कक्षा 9 की छात्रा है।जबकि खुशबू कक्षा 5 की छात्रा है।पत्नी शारदा देवी एवं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।परिवार का सहारा असमय छिन जाने से परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।देर रात शव जब घर पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें