रामपुर कारखाना। गोवंशों के हमले में शुक्रवार को दो किसान घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मदिरा पाली चौराहे पर गोवंश ने मुजहना लाला निवासी जित्तन मद्धेशिया (60) और मदिरा पाली खास निवासी हरदेव यादव (25) पर हमला कर दिया। दोनों को आसपास के लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जित्तन की हालत गंभीर बनी हुई है।
15 दिन पहले श्याम बिहारी यादव (85) की हमले में घायल होने के बाद मौत हो गई थी। इसके बावजूद छुट्टा पशुओं को पकड़ नहीं गया। सीवीओ श्रीनिवास ने बताया कि गोवंशों को पकड़ने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और नगर निकायों की है। संवाद