भाटपाररानी। सलेमपुर-मैरवा मार्ग के फुलवरिया चौराहे पर रविवार को चार पहिया वाहन की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग घायलों को अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बरईपार बाबू के फतेहबहादुर सिंह व ग्राम जगहथा निवासी अखिलेश्वर सिंह किसी काम से फुलवरिया चौराहे पर गए थे। फुलवरिया चौराहे पर मझौली की तरफ से आ रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद