मईल। भागलपुर ब्लॉक के नरियांव गांव में इस समय बंदरों का आतंक है। इससे ग्रामीणों में दहशत हैं। जब भी कोई ट्रॉली-ट्रैक्टर या किसी गाड़ी से जा रहा है तो बंदर उन पर हमला कर दे रहे हैं।
शनिवार को गांव के महेश कुशवाहा उर्फ मंटू, सत्येंद्र गौंड़ उर्फ रामचेला को बुरी तरह से बंदर ने काट कर जख्मी कर दिया है। इसका इलाज पीएचसी भागलपुर में हुआ। बंदरों के आतंक से लोग अपने बच्चों को घर से नहीं निकलने दे रहे हैं।
ग्राम प्रधान पूनम देवी, इष्टदेव मिश्र, पंकज, मुन्ना बिहारी, ओमकार, लालबाबू, बबलू, भोला तिवारी, राजू, वीरेंद्र, माझील, गोधन, बालेन्दु, अभय लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि उक्त बंदरों को वन विभाग के टीम की ओर से पकड़कर निजात दिलाएं।