फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में महिला समेत दो घायल

Sun, 14 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार, बखरा। गौरी बाजार थानाक्षेत्र के अलग-अलग मार्गों पर रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में महिला समेत बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सीएससी गौरीबाजार से रेफर करने के बाद घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया जा रहा है। पहली घटना गौरी बाजार हाटा मार्ग पर पचोहिया गांव के समीप हुई। कुशीनगर जनपद के हाटा थाना अंतर्गत पिपरा कटैया गांव निवासी 40 वर्षीया सोमारी देवी पत्नी तेरही चौहान बाइक से गौरी बाजार से घर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दूसरी घटना गोरखपुर देवरिया मुख्यमार्ग पर लंगड़ी चौराहे के पास हुई। जब देवरिया से बाइक द्वारा घर जा रहे। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी धंवरजीत कुमार पुत्र अशोक कुमार की बाइक किसी जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गईए जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सिर तथा पैर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल धंवरजीत को लोग उपचार के लिए सीएचसी गौरी बाजार ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें