भटनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो युवकों पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस सोमवार देर शाम आरोपी दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी गई।
भटनी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार भोर में घर से अचानक गायब हो गई। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। गांव वालों से पूछताछ में गांव के ही दो युवक संदिग्ध मिले। मां की शिकायत पर पुलिस ने नितेश कुमार और दुर्गेश कुमार पर अपहरण का केस दर्ज किया। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। दो युवकों पर केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।