फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 May 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

-साड़ी के फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
- मृतका की मां बोलीं-दहेज के लिए बेटी को मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के चेरो दक्षिण टोला गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई। उधर मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। उधर पोस्टमार्टम में हैंगिंग और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के चेरो दक्षिण टोला गांव निवासी मनीष गुप्ता की शादी दो साल पूर्व बिहार के विजयीपुर क्षेत्र के कोरिया गांव की गीता से हुई। सोमवार सुबह गीता देवी का (25) शव छत के कुंडे से साड़ी के फंदे में लटका मिला। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं मृतका की मां कुवारा देवी का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी का उत्पीड़न कर ससुराल वालों ने जान से मार दिया है। पुलिस मृतका के पति मनीष गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें