फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छज्जा निकालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

Wed, 11 Jun 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के लखना टोला पांडेयपुर गांव में छज्जा निकालने के विवाद मेंं दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

लखना टोला पांडेयपुर गांव निवासी रविंद्र प्रसाद और रामदेव प्रसाद के बीच छज्जा निकालने को लेकर तीन दिन से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को रविंद्र पक्ष के लोग छज्जा निकालने के लिए शटरिंग कराने लगे। रामदेव पक्ष ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते-देखते मारपीट और पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें