फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूमि पर कब्जा के लिए दो पक्ष आमने-सामने

Mon, 06 Nov 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चनुकी। भूमि पर कब्जा करने के लिए रविवार को दो पक्ष आमने सामने हो गए। एक पक्ष जमीन पर निर्माण कराना चाह रहा था तो दूसरा पक्ष रोक रहा था। इस मामले में एक पक्ष तहसील प्रशासन को सूचना दे दिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य को रोक दिया।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के जनुआ गांव में दो लोगों के बीच में कुछ जमीन है। जिस पर एक पक्ष निर्माण कराना शुरू कर दिया। दूसरा पक्ष निर्माण कार्य को रोकने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस मामले की शिकायत तहसील प्रशासन सहित पुलिस विभाग से की। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों को बुला कर भूमि के बारे में जानकारी ली। कुछ देर बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद हल करने पर तैयार हो गए। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया कि मौके पर किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें