देवरिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य जनपद के बनकटा ब्लॉक के अहिरौली बघेल निवासी श्रीकांत सिंह का लखनऊ के सहारा अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू श्रीकांत सिंह के आकस्मिक निधन से जनपद के कांग्रेसियों में शोक है। शोक प्रकट करने वालों में जनार्दन कुशवाहा, पुरुषोत्तम नारायण सिंह सुबास राय, विजयशंकर मिश्र, जवाहर बरनवाल आदि शामिल रहे। दूसरी तरफ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, मार्कंडेय मिश्र, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय आदि मौजूद रहे। बरहज में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रधानाचार्य रहे श्रीकांत सिंह के निधन पर लाजपत भवन स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर शोक सभा हुई। इस मौके पर मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, मनोज राव, संतोष तिवारी, भोला तिवारी, राधारमण पांडेय आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत सिंह के निधन पर जताया शोक
भाटपाररानी। विकास खंड बनकटा के ग्राम अहिरौली बघेल निवासी कांग्रेस पार्टी देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संग्राम सिंह इंटर कॉलेज अहिरौली बघेल के संस्थापक प्रधानाचार्य रहे श्रीकांत सिंह के निधन पर उनके पैतृक गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. टीपी सिंह, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, मुश्ताक अहमद, डॉ. प्रताप सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, जनार्दन सिंह कुशवाहा, प्रधानाचार्य नागेंद्र यादव आदि ने शोक जताया है। संवाद
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत सिंह के निधन पर जताया शोक
भाटपाररानी। विकास खंड बनकटा के ग्राम अहिरौली बघेल निवासी कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संग्राम सिंह इंटर कॉलेज अहिरौली बघेल के संस्थापक प्रधानाचार्य रहे श्रीकांत सिंह का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.टीपी सिंह, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, मुस्ताक अहमद, जनार्दन सिंह कुशवाहा, नागेंद्र शुक्ल, सोहन मिश्रा, प्रधानाचार्य नागेंद्र यादव ,ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा, सहित अनेक ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
-