फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में दो बाइक सवारों की मौत

Thu, 20 Aug 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। देवरिया-बरहज मार्ग स्थित बैरियां चौराहे पर बुधवार की शाम बाइक और पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महुई कुंवर निवासी गंगेश पटेल और परसियां तिवारी निवासी लक्ष्मण पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को भलुअनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मेकडकल कॉलेज में मौत हो गई। महुई कुंवर निवासी गंगेश और परसियां तिवारी निवासी लक्ष्मण पासवान किसी काम से देवरिया गए थे। बाइक से दोनों वापस घर आ रहे थे। बैरियां चौराहे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी बीच पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर एसडीएम शशिकांत मणि भी मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि पिकअप चौराहे पर खड़ी थी। चालक गाड़ी को घुमाने लगा। इसी बीच अचानक सामने आ जाने से बाइक की टक्कर हो गई। हादसा देख गुस्साए लोगों ने पिकअप में तोड़फोड़ भी की। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों घायलों के मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें