फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में दो बाइक सवार घायल

Fri, 19 Jun 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर बाइक से बाइक में हुई टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजवाया गया। एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अहिरौली गांव निवासी संदीप कुमार बृहस्पतिवार को बाइक से भटनी जा रहा था। गांव के हनुमान मंदिर के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे संदीप घायल हो गया। वहीं महुई श्रीकांत के रुस्तमपुर निवासी ललन चौहान खुखुंदू किसी काम से आया था।
लौटते समय नूनखार-खुखुंदू मार्ग पर अस्पताल के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। ललन सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। डाॅक्टर ने सिर में गंभीर चोट लगने के चलते मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें