फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोरखपुर में मिलीं लापता दोनों किशोरी

Wed, 02 Sep 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र से लापता 14 और 17 वर्ष की दोनों किशोरियों को पुलिस ने सात घंटे के भीतर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल खोज लिया। दोनों को भलुअनी थाने लाकर जरूरी कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

31 अगस्त को दोनों के घर से लापता होने की सूचना भलुअनी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर लोकेशन की जानकारी जुटाई तो दोनों के गोरखपुर में होने का पता चला। इसके बाद भलुअनी पुलिस टीम गोरखपुर पहुंची और जीआरपी के साथ तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, दोनों किशोरियां गोरखपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना क्षेत्र में मिलीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें