फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर से स्कूल गईं दो सगी नाबालिग बहनें लापता

Sat, 25 Oct 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजरिया के पोखरभिंडा टोला की रहने वाली दो सगी नाबालिग बहनें शुक्रवार को वैन से स्कूल गईं थी। दोनों स्कूल से रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं।
जब दोनों स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं लौटीं तो उनकी मां घर के आसपास तलाश की। जब उनका कोई पता नहीं चला तो स्कूल पहुंचकर वहां के व्यवस्थापक से पूछताछ की, मगर उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

शाम को पीड़ित मां ने थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पोखरभिंडा गांव निवासी रूबीना पत्नी सदारत अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी दो बेटियां क्रमशः फलक(13) एवं महक (11) पड़ोस के बंजरिया गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं।
रोज की तरह दोनों शुक्रवार को सुबह करीब 7:30 बजे के करीब स्कूल वैन से पढ़ने निकलीं। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर एक बजे तक दोनों वापस घर नहीं लौटीं। इसके बाद उनको चिंता हुई और वह पास-पड़ोस में उनकी काफी खोजबीन कीं। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद वह स्कूल पहुंचकर विद्यालय के व्यवस्थापक से बच्चियों के बारे में जानकारी लीं।
विज्ञापन

इसके बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनको डर है कि उनकी दोनों नाबालिग बेटियों के साथ कोई अनहोनी न हो जाए।थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों नाबालिग लड़कियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हेंं खोज निकाला जाएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें