फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टू-लेन सड़क का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए पक्का पुल से रामलीला मैदान तक निर्मित टू-लेन सड़क का लोकार्पण विधायक ने किया। इस सड़क के चालू होने से शहर में लंबे समय से बनी जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही रामलीला मैदान आवागमन सुगम होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

लोकार्पण के दौरान विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि सड़क के निर्माण से नगरवासियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। साथ ही यातायात का दबाव कम होने से जाम की समस्या में भी सुधार आएगा।
इससे पहले नगर वासियों ने जलपा माता मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में विधायक को सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, जेपी मिश्र, दीपक वर्मा, अशोक गुप्त, प्रतीक मिश्र, दीनदयाल तिवारी, सुभाष वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें