फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी

Tue, 04 Aug 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। भठवा पांडेय गांव निवासी प्रजापति ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देवरिया की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी मुलाकात गांव के मंटू यादव से हुई थी। मंटू ने अपने परिचित परमेश्वर निवासी ग्राम कलवारी, थाना कलवारी, जनपद बस्ती के माध्यम से नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

18 अप्रैल 2023 को परमेश्वर के बैंक खाते में दो लाख रुपये जमा कराए गए। 45 दिन बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। इस दौरान आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित का कहना है कि 26 मई 2025 को जिगनी बाग में बुलाकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा रुपये भूल जाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पहले कोतवाली और बाद में एसपी से शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने मंटू यादव एवं परमेश्वर पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें