सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकरवा बहोरदास निवासी विजय कुमार सिन्हा के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 2.03 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सलेमपुर में उनका बैंक खाता है। आरोप है कि उनके बैंक खाता से फ्रॉड कर किसी ने दो लाख तीन हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि साइबर सेल के माध्यम से प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद