फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गड्ढे में घुसे दो मजदूरों पर गिरी मिट्टी, हालत गंभीर

Wed, 14 Jan 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास जेसीबी मशीन से खोदे गए गड्ढे में घुसकर पाइप डालने के दौरान दो मजदूरों पर मिट्टी गिर गई, जिससे दोनों मिट्टी के ढेर में दब गए। अन्य मजदूरों और आसपास के लोगों ने फावड़े से मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया, जहां इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मजदूरों ने काम बंद कर दिया। दोनों लखनऊ के रहने वाले हैं।
देवरिया सलेमपुर फोरलेन किनारे एक प्राइवेट कंपनी के नेटवर्किंग का काम चल रहा है। इसी के लिए मंगलवार को बहादुरपुर के पास जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदाई होने के बाद मजदूर उसके अंदर पाइप डाल रहे थे। तभी अचानक बगल की मिट्टी उनके ऊपर गिर गई, जिसमें करीब 10 फुट से अधिक गहराई में दो मजदूर मिट्टी में दब गए। हालांकि आसपास लोगों और मजदूरों की सूझबूझ से फावड़े से मिट्टी हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया।
विज्ञापन

घायल मजदूर विमलेश कुमार (26) पुत्र राजेंद्र निवासी परवन खेरा थाना रहिमाबाद और प्रदीप कुमार उम्र (27) पुत्र पुत्तीलाल निवासी ललहियाखेड़ा थाना मान जिला लखनऊ के रहने वाले हैं। इनके साथ एक पखवाड़े से लखनऊ क्षेत्र से नौ मजदूर और काम करने आए हैं। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दो मजदूर गड्ढे में मिट्टी से दब गए थे। दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें