फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में महिला समेत दो घायल, सात पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 06 Jul 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो गांवों में आपसी वाद-विवाद और मकान निर्माण को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत दो घायल हो गए। घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर सात लोगों पर मारपीट और तोड़फोड़ की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


बीजापुर झंगटौर गांव में आपसी वाद-विवाद को लेकर नेहा देवी को पति राकेश कुमार, सास सुगंति देवी और ससुर भरत प्रसाद ने मिलकर मारापीटा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं डुमरिया लाला गांव में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में बगल गांव के लोगों ने हदीश की पिटाई कर दी। विरोध पर तोड़फोड़ भी की।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने करौदी निवासी राजेश चौहान, उसकी पत्नी शीला देवी, बेटे आकाश चौहान और गोविंद चौहान पर मारपीट, तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें