गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर नायरा पेट्रोल पंप के पास रविवार को दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
गोरखपुर जनपद के झगहा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा निवासी रीमा देवी (35) पत्नी मार्कंडेय अपने देवर सोनू के साथ बाइक से गौरी बाजार जा रही थी। गोरखपुर देवरिया मार्ग पर रामपुर चौराहो से पहले पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
दूसरा बाइक सवार गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम करमाजितपुर का निवासी पप्पू है। हादसे में रीमा देवी व पप्पू घायल हो गए। सोनू को मामूली चोट आई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गौरी बाजार ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।