फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक-ऑटो की भिड़ंत में दो लोग घायल

Mon, 10 Aug 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौलीराज के ईदगाह के पास रविवार की सुबह बाइक और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो घायल हो गए। घायल दिनेश कुमार गोड़ की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, जबकि हिमांशु का उपचार मेडिकल देवरिया में चल रहा है। हनुमान चौक निवासी दिनेश कुमार गोड़ उर्फ सेटट्टी (32) सुबह वार्ड नंबर एक भगड़ा भवानी निवासी हिमांशु (13) को बाइक पर बैठाकर दीर्घेश्वरनाथ धाम जा रहे थे। दोनों ईदगाह के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ऑटो से बाइक की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने ऑटो और बाइक को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें