फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवैध रूप से संचालित दो अस्पतालों पर छापा, सील

Tue, 05 Sep 2023 11:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया जिले में अवैध अस्पतालों के खिलाफ सोमवार की शाम स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में शहर के विभिन्न स्थानों पर दो अस्पतालों में छापा मारा गया। कागजात तथा मानक पूरे नहीं मिलने पर दोनों अस्पतालों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर योगेश कुमार गौड़, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरपी यादव के नेतृत्व में टीम शहर के रामनाथ देवरिया शहीद गेट के पास स्थित जेके लक्ष्मी हॉस्पिटल पर पहुंची। मौके पर कोई चिकित्सक और प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं मिले। एक मरीज शादिया खातून निवासी कंचनपुर प्रसव के लिए भर्ती थीं, जिन्हें ड्रिप चढ़ाया जा रहा था, उन्हें एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में शिफ्ट कराया गया।

इसके बाद टीम ने हॉस्पिटल को सील कर दिया। मई माह में भी हॉस्पिटल पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन के क्रम में निरीक्षण के दौरान मौके पर चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिले थे, जिस आधार पर आवेदन को निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद शाम को शहीद गेट के पास स्थित न्यू मेट्रो हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया, जहां तीन मरीज भर्ती मिले। इसमें दो मरीजों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि एक मरीज को मरीज को उसकी इच्छा से एक सर्जन के यहां भर्ती कराया गया।

यहां मौके पर कोई पंजीकृत चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिले। हॉस्पिटल भवन के प्रथम तल में संचालित होता है, जिसमें जाने का रास्ता संकरी सीढ़ी है, जो मरीजों के आने-जाने के लिए उपयुक्त नहीं है। बताया गया कि भवन के द्वितीय तल पर किराएदार हैं, जिनका रास्ता एक ही है। टीम ने हास्पिटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें