फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 05 Sep 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। अधिवक्ता 29 अगस्त को हापुड़ में हुए लाठीचार्ज का विरोध कर रहे थे। दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम सीमा पांडेय को सौंपा। इसमें हापुड़ के डीएम व एसपी का स्थानांतरण करने, अधिवक्ताओं को पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने, प्रदेश भर में अधिवक्ताओं पर दर्ज मनगढ़ंत केसों को वापस लेने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तत्काल प्रदेश में लागू करने व हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की है। इस दौरान जितेंद्र कुमार मिश्र, ब्रजेश कुमार मिश्र, प्रमोद तिवारी, सत्येंद्र कुमार तिवारी, संजय गुप्त, रमेश कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें