भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के बरईपार बाबू गांव में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। इसमें दो झोपड़ियां जल गईं। उसमें रखा सामान भी जल कर राख हो गया। गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बरईपार बाबू में सुबह 10 बजे कुछ लड़के पटाखा फोड़ रहे थे। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी सीमा देवी पत्नी संजय की झोपड़ी पर जा गिरी। इससे झोपड़ी में आग लग गई। थोड़ी देर में आग फैल कर बगल में स्थित उनके पट्टीदार शकुंतला देवी की झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया। उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश चंद्र तिवारी ने पहुंचकर पीड़ितों से मिलकर मदद का आश्वासन दिया।