मईल। थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में पुराने विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस दो लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। डेहरी गांव निवासी दीनदयाल जायसवाल व विनोद जायसवाल में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दीनदयाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।