फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, उपकेंद्र पर हंगामा

Wed, 20 May 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भीषण गर्मी के बीच लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा बुधवार रात सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र पर फूट पड़ा। पिछले 24 घंटे से बार-बार फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से नाराज दर्जनों लोग रात करीब नौ बजे उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा किया।
विज्ञापन

नगर सहित पिपरा नाजिर, सुगही, पिपरा मोहन, हरैया, भरौली और आसपास के क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद रहने से उमस भरी गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की हालत खराब रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें