खुखुंदू। मकुनही गांव में चहारदीवारी चलाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते-देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
मकुनही गांव निवासी राजाराम मद्धेशिया, छोटेलाल मद्धेशिया और सिद्धि मद्धेशिया के बीच चहारदीवारी चलाने के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। मामला बढ़ता देख किसी ने मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तीनों का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद