देवरिया। वन स्टॉप सेंटर में 13 दिन से रह रहीं दो बालिकाओं का नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कराया गया है। इसके बाद बालिकाओं तथा उनके परिजन से संवाद कर दोनों को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
डीएम मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तीकरण के लिए संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि वन स्टॉप सेंटर दमें 13 दिन से आवासित बालिकाओं की नियमित काउंसिलिंग कीईगइ। उनकी पारिवारिक एवं शैक्षिक स्थिति की जानकारी लेते हुए बालिकाओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की गई।
उधर डीएम ने निर्देश दिए कि चार सितंबर को महिला कल्याण विभाग की ओर से महिला सशक्तीकरण विषय पर यू ट्यूब लाइव प्रसारण आयोजित किया जाए।
इसके माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा, स्वावलंबन तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में व्यापक स्तर पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।