फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को रौंदा, दोनों की मौत- जानिए कैसे हुई घटना

Mon, 14 Oct 2024 05:25 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

शिवांगिनी पांडेय (22) और पिपरा शुक्ल के विशुनपुरा गांव निवासी शिवानी तिवारी (22) दोनों सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूटी से संत विनोबा कालेज देवरिया जाने के लिए निकली। मार्ग दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरियारपुर क्षेत्र के बगहां मठिया के पास सीमेंट ईट लेकर आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को रौंद दिया, जिससे दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।

विज्ञापन



उधर, घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लिया है। घटना की खबर सुनते ही दोनों छात्राओं के परिजन भागते-दौड़ते मौके पर फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी शिवांगिनी पांडेय (22) और पिपरा शुक्ल के विशुनपुरा गांव निवासी शिवानी तिवारी (22) दोनों सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूटी से संत विनोबा कालेज देवरिया जाने के लिए निकली।

शिवांगिनी पांडेय स्कूटी चला रही थी और शिवानी तिवारी पीछे बैठी थी। बताया जा रहा है कि शिवांगिनी पांडेय स्कूटी लेकर अभी बैकुंठपुर-देवरिया मार्ग पर बरियारपुर थाना क्षेत्र के बगहां मठिया के पास ही पहुंची थी कि सामने से तेज रफ्तार से आ रहे सीमेंटेड ईट लिए ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी को रौंदते हुए आगे बढ़ गया, जिससे उसपर सवार दोनों छात्राओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। काफी देर तक घटना स्थल अफरातफरी मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवांगिनी पांडेय अंग्रेजी से एमए तो शिवानी तिवारी एलएलबी कर रही थी।

घटना की खबर मिलते ही दोनों गांवों शोक की लहर दौड़ गई। उधर, दोनों गांवों से परिवार के लोग मौके पर निकल गए। घटना के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है। एसओ बरियारपुर डाक्टर महेंन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूटी सवार छात्राओं को रौंद दिया, जिससे दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया। चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें